फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीमा की रकम लेने के लिए विवाहिता की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीजे व एसडी द्वितीय किरन मिश्रा की अदालत में सोमवार को विवाहिता के बीमा की रकम ऐंठने के उद्देश्य से उसकी हत्या करने के मामले में वाद दर्ज किया। 29 अक्तूबर को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र निवासी वादी सुरेश चंद्र उपाध्याय निवासी बक्सा ने कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया कि उसने अपनी लड़की बबिता की शादी 29 मई 2014 को नीरज निवासी बदलापुर से किया था। पति व ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए की मांग को लेकर बबिता को बराबर मारते पिटते प्रताड़ित करते थे। जिससे वह बीमार रहने लगी। इसी बीच उसे एक बेटा पैदा हुआ। ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी रही। ससुराल वालों ने षड्यंत्र कर लड़की के गहने वगैरह बेचकर लोन लिया और उसी के नाम से फ्लैट बुक कराया तथा लड़की के नाम से ही बीमा करवाया।
आरोपी ने लोन पर लिए गए फ्लैट का पैसा न चुकाने व बीमा की रकम प्राप्त करने के उद्देश्य से बबिता को 22 सितंबर 2024 को जान से मार दिया और मायके वालों से साक्ष्य छुपाते हुए अंतिम संस्कार भी कर दिया। वादी के मुख्यमंत्री, एसपी, डीएम को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तब कोर्ट में न्याय के लिए वाद दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें