फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। क्षेत्र के नरवारी गांव निवासिनी संध्या गुप्ता (25) पत्नी सुनील ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। वहीं, दूसरी ओर घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। मृतका का मायका सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र स्थित खरतापपुर गांव में है। मृतका की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। पति रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहता है। घटना के दिन घर पर सास, ससुर मौजूद थे। मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता प्रेमलाल ने परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें