फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कद्दूपुर निवासी बीनू प्रजापति (32) की शादी 12 साल पहले रसूलपुर के राकेश कुमार प्रजापति से हुई थी। मृतका के भाई कृपाशंकर प्रजापति ने बताया कि रात में राकेश कुमार के साथ बीनू का झगड़ा व मारपीट हुई। फिर खाना खाकर दोनों सोने चले गए। बताया गया कि रात दो बजे जब राकेश की नींद खुली तो देखा कि बीनू का शव पंखे से लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। उसने घटना की सूचना बीनू के मायके में दी। भाई कृपाशंकर प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राकेश खेती व कुल्हड़ बनाने का कार्य करता था। उनका 11 साल एक बेटा व 10 वर्ष की बेटी है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है कि प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत फांसी लगाने से लग रही है। शरीर पर चोट का निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवक का शव
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटकर जान दे दी। सुबह के समय परिवार वालों ने देखा को उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद कुमार (24) पुत्र बसंत लाल निवासी हुंसेपुर बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। सुबह उसका शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक के घर वालों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विनोद कुमार शाम तक ठीक था लेकिन रात को वह एक अलग कमरे में चला गया। उस कमरे में विनोद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह उठे तो देखा कि विनोद का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें