फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के सरकी गांव में मंगलवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के पोटाबुर्जुग निवासी पिंटू ने अपनी पुत्री करिश्मा का विवाह केराकत के सर्की गांव निवासी शमशेर के साथ अक्तूबर 2023 में किया था। मगंलवार की रात उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनो ने उसे गर्मी से तबियत खराब होने की आशंका पर बाजार से दवा लाकर दी। रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर उसके पिता सरकी पहुंचे।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता पिंटू कुमार की तहरीर पर पति शमशेर, ससुर खिलाड़ी, सास शांति, ननद प्रीति और देवर विकास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें