फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम विरधौलपुर निवासी संगीता पटेल (25) पत्नी संजय पटेल फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

संगीता पटेल काफी दिनों से बीमार चल रही थी। वह दो बच्चों की मां थी। ससुराल के लोगों के अनुसार बीमारी से संगीता हमेशा परेशानी में रहती थी। गुरुवार की शाम संगीता से किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी भी हुई थी। सुबह वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसे जगाने का प्रयास किया गया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो खिड़की से देखा गया कि वह फंदे से झूल रही थी। घटना की सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संगीता के पिता चतुर्भुजपुर थाना बरसठी निवासी रामसहाय पटेल बेटी की हत्या किए जाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राम बहादुर चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें