फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कीटनाशक खाने से विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी रमेश गौड़ की पुत्री (25) वर्षीय नंदनी गौड़ की शादी चार वर्ष पूर्व ताखा पूरब गांव निवासी लालचंद गौड के बेटे विशाल गौड़ से हुई थी। बुधवार सुबह विवाहिता किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ जनपद के अमरेथू गांव जाने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष ने उसे जाने से मना कर दिया, जिसके बाद उसने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सूचना दी और उसे फैजाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता रमेश गौड़ ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें