फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
खेतासराय- करंट से मृत नगिना की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
खेतासराय (जौनपुर)। लतीफपुर सेकंड के बहादुर गांव में सोमवार की दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नगीना (35) की मौत हो गई। वह सोमवार की शाम बारिश के दौरान स्नान कर रही थीं। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। चपेट में आकर वे झुलस गईं। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नगीना की 3 बेटियां हैं। उनके पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटना की जांच की। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


आकाशीय बिजली से सास-बहू घायल

सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के सेंधीपुर गांव में रविवार की रात में आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू घायल हो गईं। दोनों घर के आंगन में बैठी थीं। आवाज इतनी तेज थी कि दोनों जमीन पर गिर पड़ीं और चोटिल हो गईं। परिजन आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। सेंधीपुर निवासी रम्मू यादव की पत्नी अनिता यादव (47) अपनी बहू सुमन यादव (22) पत्नी रितेश यादव के साथ आंगन में बैठी थीं। उनके घर से करीब 10-20 मीटर दूर बिजली गिरी। तेज चमक और धमाके से दोनों घबरा कर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें