फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: केराकत तहसील परिसर में विवाहिता का हंगामा, पति पर लगाया चाची से शादी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। केराकत तहसील परिसर शुक्रवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया जब एक विवाहिता ने अपने पति पर अवैध संबंधों का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति अपनी ही चाची के साथ पिछले कई वर्षों से संबंध में है। अब उसी से विवाह करने के इरादे से तहसील आया था।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि विवाहिता की शादी वर्ष 2015 में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उनका दो वर्षीय बेटा भी है। जैसे ही महिला को पति के शादी की जानकारी मिली, वह अपनी मां के साथ तहसील पहुंची। मौके पर मौजूद पति और चाची को महिला ने दौड़ा लिया। दोनों मौके से भाग निकले। इसके बाद महिला ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। महिला प्रशासन पर भी आरोप लगाती नजर आई। हंगामे के कारण तहसील परिसर में अधिवक्ता, दुकानदार और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई थी। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार-खेतासराय। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान को खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि 22 जुलाई को नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पिता की तहरीर पर 23 जुलाई को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी सलमान निवासी ग्राम जमदहां को पुलिस ने शुक्रवार को जमदहां बाजार से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें