फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमी से शादी की मांग करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता

विज्ञापन
सिकरारा के डमरुआ गांव में टावर से उतर रही महिला। ग्रामीण
विज्ञापन
सिकरारा (जौनपुर)। क्षेत्र के डमरुआ गांव में बृहस्पतिवार को प्रेमी से शादी करने की जिद में एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित उतार लिया। आजमगढ़ जिले की रहने वाली 28 वर्षीय महिला की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब छह महीने पहले वह पति को छोड़कर डमरुआ गांव निवासी युवक के साथ सूरत में रहने लगी थी। नवरात्र के दौरान दोनों अपने-अपने घर लौट आए थे। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी। 25 अक्तूबर को महिला डमरुआ पहुंची तो युवक घर से चला गया। इसके बाद उसने युवक से शादी करने की जिद पकड़ ली। बृहस्पतिवार को इसी मांग को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें