फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थानाक्षेत्र के एक गांव में उस समय हंगामा मच गया, जब एक विवाहिता स्वजातीय आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में उसके पति ने पकड़ लिया। आशिक बहन के रिश्ते से भांजा बताया जा रहा है। पुलिस तीनों को थाने ले गई। विवाहिता और आशिक दोनों एक तरह से मामी और भांजे बताए जा रहे हैं। खुटहन थानाक्षेत्र गांव निवासी 19 वर्षीय आशिक का ननिहाल सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित विवाहिता के ससुराल के बगल गांव में व्याही गई बहन के घर में है। आशिक उसकी बहन का भांजा है। विवाहिता जहां तीन बच्चों की मां है, वहीं उसका आशिक विवाहिता की अट्ठारह वर्षीय बड़ी बेटी का हमउम्र है। विवाहिता इन दिनों लगभग सप्ताह भर से सरपतहां थानाक्षेत्र के दूसरी बहन के घर आई हुई थी। उसकी बहन घर पर अकेली रहती है, जबकि पति वर्तमान में खाड़ी देश में नौकरी करता है। इसी बीच रविवार को उसकी बहन और उसके बच्चे खेत में काम करने गए। तभी विवाहिता आशिक को अपने पास बुला लिया। तभी विवाहिता का पति भी आ गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में घर में देख वह आपा खो बैठा। दोनों में हाथापाई और मारपीट होने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आशिक संग विवाहिता, उसके पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें