फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति के साथ ससुराल लौट रही विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, चकमा देकर बाइक से उतरी थी

Fri, 19 Aug 2022 11:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। परिजनों के मुताबिक वह इससे पहले भी एक बार प्रेमी के साथ जा चुकी है। गांव निवासी एक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में हुई थी।

विज्ञापन


शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। महिला के मायके के लोग समझा बुझाकर काफी परेशान हो गए। महिला का उसके मायके के पड़ोस के गांव के युवक से पहले से संबंध था। विवाह के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में बनी रही। रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी।

एक हफ्ते मायके में रहने के बाद शुक्रवार को पति के साथ ससुराल आते समय उसने रास्ते में अंबेडकर मूर्ति तिराहे के पास कुछ काम बताकर बाइक से उतर गई। पति जब काफी देर तक वह नहीं आई तब उसे ढूंढने लगा। बाद में जब उसके मोबाइल पर बात किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की बात बताई। कहा कि वह अब उसके साथ ही शादी करेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें