फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घटिया नाली के विरोध में बाजारवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जलालपुर कस्बा में मानक का ध्यान न रखते हुए बन रही नाली का विरोध करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर बाजार में घटिया नाली निर्माण के विरोध में काम रोक कर बाजारवासियों ने प्रदर्शन किया। एई राजबहादुर यादव ने दोपहर बाद आकर बाजार के लोगों को आश्वासन दिया कि जो भी दिक्कत है, उसे ठीक करा दिया जाएगा। इसके बाद कार्य चालू हुआ। जफराबाद के सुभासपा विधायक जगदीश नारायन राय के प्रस्ताव पर जलालपुर बाजार की ढाई किमी लंबी सड़क को ऊंचा और चौड़ा कर दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग करा रहा है। शनिवार को सुबह बाजार वासी मानक के अनुसार नाली का निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। हंगामा कर कार्य रुकवा दिया। बाजार के बीडीओ विश्वकर्मा, प्रवेश कन्नौजिया, देवीलाल यादव, रतनलाल मौर्य, चंद्रजीत यादव, दयाशंकर मौर्य, सुनील, दीपक, धीरज, बजरंगी आदि ने आरोप लगाया कि नाली सड़क से काफी नीचे बन रही है। उसकी दीवार कमजोर बनाई जा रही है। नाली को पूरी तरह बंद नहीं किया जा रहा है। इसमें बच्चों को गिरने का खतरा बना रहेगा। मच्छर निकलेंगे और बदबू उठेगी। नाली को पूरी तरह बंद किया जाए। एई ने बाजार के लोगों की समस्या को सुना और ठेकेदार को निर्देश दिया कि नाली को सड़क के बराबर ऊंचा बनाया जाए। नाली की दीवार दोनों तरफ पटरा लगाकर मोटी बनाई जाए। जहां तक जरूरी हो, वहां तक नाली को ऊपर से बंद कर दिया जाए। आश्वासन के बाद कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें