फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मार्च निकाल फूंका आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की।सर्व वैश्य समाज के सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू, अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, अंजुमन रिफाउल मुस्लमीन के सदर तहसीमुल हक बन्ने, पूर्व सभासद आजम राईन के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में आतंकवाद मुर्दाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। कैंडल मार्च में शामिल हिंदू मुस्लिम के लोगों ने एक हाथ में जलती मोमबत्ती तो दूसरे हाथों में तिरंगा लेकर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। हाजी मेराज, मौलाना फहद, अंसार राईन व अफजाल अहमद आदि ने पाकिस्तान के झंडे को जलाकर देश में शांति और सद्भाव की अपील की। कैंडल मार्च पुरानी सब्जी मंडी से शुरू होकर नगर मुख्य चौराहे पर पहुंचा। वहां पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया । कैंडल मार्च रोडवेज परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है। आतंकी हमले में सम्मिलित लोगों को फांसी देने और पीड़ित परिवारों को शहीद का दर्जा देकर न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर शिव गोविंद साहू, नीलम गुप्ता, गणेश, दीपू मोदनवाल, मनीष केशरी, विपिन जिम्मी,योगेश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें