बदलापुर के कस्तूरीपुर व दुगौली के बीच स्थित पीली नदी पर बना रपटा पुल डूबने से दो दर्जन से अधिक गां?
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। पीली नदी में बाढ़ से शनिवार ोक दुगौली व कस्तूरीपुर के बीच का रपटा पुल डूब गया। इससे 25 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है।
तीन दिनों से जारी बारिश के चलते रपटा डूबने से मेढ़ा, जमऊपट्टी, फिरोजपुर, बहरीपुर, रतासी इनामीपुर दुगौली कला, दुगौली खुर्द आदि गांवों का संपर्क टूट गया है। अब इन गांवों के लोगों को आठ किलोमीटर की अतरिक्त दूरी तय कर बटाऊबीर होकर बदलापुर तहसील मुख्यालय आना-जाना पड़ रहा है। रपटा पुल के तीन फीट ऊपर तक पानी चढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को स्कूल जाने में हो रही है।
पिछले वर्ष रपटा पुल पर डूबने की वजह से बाइक सवार सचिन विश्वकर्मा और उनका साथी डूब गया था। साथी स्थानीय लोगों ने बचा लिया था लेकिन सचिन विश्वकर्मा की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामप्रधान सेचन सिंह, पूर्व ग्रामप्रधान बाबूराम यादव, सुरेश कन्नौजिया, अशोक सिंह आदि लोगों ने रपटा पुल की जगह पुल बनवाने मांग विधायक से की है। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि रपटा पुल डूबने से दो दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। जल्द ही पुल बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।