मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मेवा लाल साहू के सत्संग भवन में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू की अध्यक्षता में हुई।
सभासदों ने भवन नामांतरण, नकल शुल्क,ठेला लाइसेंस,ठेकेदार लाइसेंस जलमूल्य व कामर्शियल पानी टैंकर शुल्क संसोधन आउट सोर्स कर्मियों के टेंडर आदि कार्यों पर सर्व सम्मत से स्वीकृत प्रदान की गई । बैठक में सभासद अलोक कुमार गुप्त पिंटू ,हरि ओम केसरी,धर्मेंद्र सिंह,हनुमानदास, घनश्याम , रामयस, आजम राइन, सौरभ, सूर्यलाल, राजेंद्र ,संतोष मिश्रा, राज बहादुर, गयासुद्दीन ,राजेश, गणेश ,विजय बहादुर ,दीपक मोदनवाल ,आशा साहू,नीलम जायसवाल, नगीना, चन्द्रिका देवी, चंदा देवी, सरोजा सोनी दुर्गावती,तस्लीम बानो, सलमा, सावित्री सहित 27 सभासदों के साथ ही नगर पालिका के जल अभियंता शिवानन्द वास्को , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला,लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल ,ओंकार नाथ मिश्रा, बृज किशोर यादव ,भरतलाल,सहजाद सेराज,मनीष कुमार साहू आदि मौजूद रहे । संचालन अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने किया।