फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली तारों की चिंगारी से कई बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली के मुर्तजाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात बिजली तारों से निकली चिंगारी से कई बीघा फसल चल गई। काफी प्रयास के बाद भी फसल को जलने से नहीं बचाया जा सका। मुर्तजाबाद में रात आठ बजे के करीब बिजली के शार्ट शर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग को खबर दी। आग बूझने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। इस मौके पर तेरस राय, विनय राय, साधू राय की खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कुछ मनबढ़ किस्म के लोग बिजली विभाग के सब स्टेशन में तोड़फोड़ की, लेकिन पुलिस को देख लोग वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना राजस्व विभाग के अधिकारी को लिखित दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें