फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर कटने से कई बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
खुटहन के शेख अशरफपुर गांव में कटा नहर का बंधा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खुटहन। शेख असरखपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात शारदा सहायक खंड 36 नहर का बांध अचानक कट गया। तेज बहाव के साथ निकल रहे पानी से तीन गांवों की करीब चार सौ बीघा फसल डूब गई। भोर होते-होते पानी रिहायशी बस्तियों तक पहुंचने लगा। ग्रामीणों के तमाम प्रयास के बाद भी पानी रोका नहीं जा सका। गनीमत थी कि पानी यहां से लगभग छह सौ मीटर आगे जाकर बिरवन के नाले में उतर गया। यह नाला घूमते हुए गोमती नदी से जुड़ा हुआ है। इससे पानी नदी में जाने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर विभाग को सूचना देकर जलापूर्ति बंद कराया। तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उक्त गांव के ईंट भट्ठा के पास अचानक शारदा सहायक नहर कट गई। तेज बहाव के साथ पानी खेतों में उतरने लगा। आधी रात के बाद पानी जब राजभर और दलित बस्ती के पास पहुंच गया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। कई ग्रामीण फावड़ा लेकर नहर पर पहुंच गए। तब तक नहर का बंधा लगभग 15 फिट कट चुका था। तीव्र वेग से पानी का रेला बाहर खेतों की तरफ निकल रहा था। वे भागकर घर आ गए। इसकी सूचना पुलिस और नहर विभाग को दी गई। पानी की आपूर्ति रोक दिए जाने के बाद भी नहर में भरा पानी दूसरे दिन भोर तक खेतों में उतरता रहा। इससे उक्त गांव सहित ताजूपुर और इमामपुर गांवों की चार सौ बीघा से अधिक धान की फसलें डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें