डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं एसपी राजकरन नय्यर ने शीतला चौकिया स्थित सब्जी मंडी में बने गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में गंदगी व्याप्त होने पर उन्होंने मंडी सचिव का वेतन रोकने का मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से पूछा कि गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है , जिस पर किसानों ने बताया गया कि यहां कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने एमआई कमलेश को निर्देश दिया कि कोई भी किसान वापस न लौटे तथा गेहूं विक्रय में बिचौलियों की शिकायत न आने पाए। डीएम ने एमआई को निर्देशित किया गया कि गेहूं की खरीद बढ़ाई जाए। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटे की भी जांच की। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, एमआई करंजाकला प्रियंका सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य उपस्थित रहे। मंडी परिसर में व्यक्त गंदगी देख कर मंडी सचिव का वेतन रोकने का निर्देश दिया।