फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने घर में घुसकर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलाहदीपुर गांव में मंगलवार शाम पांच बजे मनबढ़ों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। पीडि़त का आरोप है कि छह माह पहले से चल रहे मुकदमा को वापस करने के लिए उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

क्षेत्र के सलाहदीपुर गांव निवासी पीडि़त विनोद का आरोप है कि छह माह पहले उसकी पत्नी अनीता से पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े को लेकर मारपीट हुई थी। जिसका मुकदमा चल रहा था। उसी मुकदमे को वापस करने के लिए दबाव बना रहे थे। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीडि़त का का आरोप है कि पुलिस भी मुकदमा वापस करने के लिए पीडि़त के ऊपर दबाव बना रही है। जब से मुकदमा पंजीकृत किया गया है तब से ही मनबढ़ कई बार उसे धमका चुके हैं। जिसकी सूचना वह थाने पर देता है, लेकिन थाने से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है। उल्टा उसे डांट कर वहां से भगा दिया जाता है। विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी। तभी मनबढ़ों ने उसकी पत्नी अनीता पर हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें