फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चाकू दिखाकर यात्रियों को लूटने वाला मऊ जंक्शन से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जीआरपी टीम ने बुधवार की दोपहर मऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म-3 से चाकू दिखाकर यात्रियों को लूटने वाले नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों की चेकिंग कर रही थी। दोपहर 12:21 बजे आरपीएफ थाने के पिछली दीवार के पास बलिया के रसड़ा कोतवाली के ब्रह्मस्थान बजाजी मुहल्ला निवासी नागेंद्र चाकू लेकर बैठा था। इसके विरुद्ध पहले भी अलग अलग थानों में पहले से दो मामले दर्ज हैं। सबसे पहले वर्ष 2019 में थाना कोतवाली बलिया में एनडीपीएस एक्ट, वर्ष 2022 में रसड़ा कोतवाली में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है। पूछताछ में उसने बताया कि सुनसान होने पर आने जाने वाले यात्रियों को चाकू दिखाकर डरा धमका कर रुपये और आभूषण छीनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें