सिकरारा। लॉकडाउन में प्राइवेट कंपनी की नौकरी छोड़कर मुंबई से घर आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को सुबह घर के सामने बगीचे में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। युवक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण घर में आए दिन हो रही किचकिच से ऊबकर उसने ऐसा कदम उठा लिया। घटना सिकरारा थाना क्षेत्र के लोरिका गांव की है।
लोरिका गांव निवासी रामेश्वर यादव उर्फ रिंकू (24) का शव किसी ने घर से दो सौ मीटर दूर बगीचे में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एसआई रामाश्रय यादव फोर्स के साथ पहुंचे। रिंकू पाँच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। दूसरे नंबर के भाई को छोड़कर अभी किसी की शादी नहीं हुई है।