फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनबढ़ों ने महिला के पति और ससुर को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी एक महिला के पति और ससुर को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। तेजी बाजार निवासी साधना सिंह के पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को उसके पति सर्वेश सिंह और ससुर सुनील सिंह को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तेजी बाजार थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें