फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साइकिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कटवार बाजार के पास मंगलवार की शाम साइकिल से गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निगोह (आमापुर) गांव निवासी सेवालाल सरोज (55) धान की भूसी लादकर साइकिल से कटवार रेलवे स्टेशन की ओर से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कटवार बाजार से करीब 200 मीटर पहले वह अचानक साइकिल से गिर पड़े।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया तबीयत बिगड़ने के कारण साइकिल से गिरने की आशंका है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें