सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में शुक्रवार शाम बैक हो रही पिकअप की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया किंतु चालक फरार हो गया। बाजार में एक चाय की दुकान पर पड़ोस के देनुआ गांव निवासी राम प्यारे (45) बैठा हुआ था। इसी बीच वहां खड़ी पिकअप को उसका चालक लापरवाही पूर्वक बैक करने लगाए जिससे पीछे बैठे राम प्यारे दब गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।