फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमिका के साथ पकड़ा गया प्रेमी, गोली से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने एक युवक रात में उसकी ससुराल पहुंच गया। पति व ससुराल वालों ने प्रेमी प्रेमिका को कमरे में एक साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े जाने के बाद प्रेमी धौंस बनाने के लिए पूरे परिवार को गोली से मारने की धमकी देने लगा।
बावजूद इसके महिलाएं डरी नहीं तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी बीते वर्ष 22 नवंबर में गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
विवाहिता का शादी के पहले से गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो शादी के बाद भी बना हुआ था। बृहस्पतिवार को कोई सदस्य घर पर नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए विवाहिता ने प्रेमी को घर बुला लिया। प्रेमी देर रात प्रेमिका की ससुराल पहुंचा। किसी युवक के विवाहिता के कमरें में होने की शक पर परिवार के महिलाओं ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन

महिलाओं ने शोर मचाकर दरवाजा खुलवाया तो आक्रोशित प्रेमी बाहर निकला और धौंस जमाने लगा।
पूरे परिवार को गोलियों से उड़ा देने की धमकी दी। पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सुबह सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। लड़के पक्ष के लोग घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला अपने पिता के साथ मायके गई। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें