फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों की लंबित जांच पूरी कर उपलब्ध कराएं रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गांवों में हुए विकास कार्यों की शिकायत पर लंबित जांचों को लेकर जिलाधिकारी ने सख्ती निर्देश दिए हैं। प्रधानों की लंबित जांच पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष ने कहा। जांच को लेकर अधिकारियों संग उन्होंने कार्यालय में बैठक कर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कहा कि जांच सभी की मौजूदगी में सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। कहा कि अभिलेख न देने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराएं। जांचकर्ता अधिकारी अगर हीलाहवाली करता है या उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर जांचकर्ता अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि जिस दिन जांच पूरी हो तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। सबसे पुरानी लंबित जांच की विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें