फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति की जमकर हुई खरीदारी

Mon, 12 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति की तैयारी में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दूकानों पर लोगों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। खरीददारों को आकर्षित करने के लिए दूकानदार अपनी दूकानों को दुल्हन की तरह सजा कर रखे हैं।
विज्ञापन


   दूकानदार गट्टा, तिलवा, पपड़ी, ढूंढा पहले ही तैयार कर रखे हुए थे। मकर संक्रांति के एक सप्ताह पहले ही लोग खरीदारी में लगे थे। गांव में बच्चे खिचड़ी के अवसर पर अलाव जलाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। शहर के ओलंदगंज, पालीटेक्निक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली, चहारसू, सब्जीमंडी, कचहरी रोड, लाइन बाजार सहित देहात क्षेत्र की सभी बाजारों में 15 दिन पहले से ही लाई चूड़ा की बिक्री शुरू हो गई थी।

गट्टा 60, चूरा 30 से 40, लाई 40, लाई का ढुंढा 80, गुड़ का तिलवा 120, तिल की पट्टी 120, लाई पट्टी 80, बजरी का ढुंढा 100, तिल्ली की बर्फी 240 और बादाम की पट्टी 120 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। रूहट्टा निवासी दुकानदार फिरतू राम पपड़ी वाले और चंद्रेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष बाजार कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें