मकर संक्रांति को लेकर खरीददारी करतीं महिला। संवाद
- फोटो : एसएसबी के प्रमाण पत्र व ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग।
जौनपुर। मकर संक्रांति पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक तिल और गुड़ की खुशबू बिखर गई है। मंगलवार को दिनभर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। तिलकुट, लाई, गुड़, चूड़ा, गट्टा आदि लोग खरीदते दिखे। स्नान-दान का महापर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। शहर के कोतवाली, भंडारी रोड, पाॅलिटेक्निक, नईगंज, ओलंदगंज समेत ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में लाई, तिलकुट, चूड़ा की दुकानें खरीदारों की भीड़ रही। पाॅलिटेक्निक चौराहे पर खरीदारी करने पहुंचे दिनेश सिंह, विजय यादव, रेखा तिवारी ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब हर सामान पर महंगाई का असर है। फिर भी परंपरा के लिए जरूरत के अनुसार सामान की खरीदारी की। मकर संक्रांति के दिन स्नान व्रत, कथा दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन किया गया दान फलदायी होता है। मकर संक्रांति के मौके पर तिल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की परंपरा के कारण भी इसकी बिक्री जोरों पर है। लाई चूड़ा दुकानदार विमल मौर्या ने बताया कि खिचड़ी त्योहार के मद्देनजर खरीदारों की भीड़ हो रही है। लोग अपने क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे है।