मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन नीलांचल एक्सप्रेस, गरीबरथ सुपरफास्ट, अर्चना सुपरफास्ट, मालदा, मरूधर समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से इन ट्रेनों का ठहराव की मांग की है।
मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आठ ट्रेनों का ठहराव होता है। दो हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता हैँ। रोज करीब ढेड़ लाख का राजस्व स्टेशन को प्राप्त होता हैं। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया होने से बड़ी संख्या में व्यापारियों व अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग यहां ट्रेन पकड़ने आते है, लेकिन यहां नीलांचल एक्सप्रेस, गरीबरथ सुपरफास्ट, अर्चना सुपरफास्ट, मालदा, मरूधर एक्सप्रेस, हावड़ा बीकानेर सुपरफास्ट, हावड़ा लालकुआं सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस, मालदा टाउन आनन्द बिहार एक्सप्रेस, लखनऊ एकात्मकता एक्सप्रेस, इण्टरसिटी ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन यात्रियों को 50 किलोमीटर प्रयागराज या 100 किलोमीटर वाराणसी से ट्रेन पकड़ना पड़ रहा है। आईआईए अध्यक्ष बृजेश यादव, अनिल विश्वकर्मा, अशोक ऊमर वैश्य, योगेंद्र यादव, निहाल अंसारी, अतुल मोदनवाल आदि ने जिला प्रशासन व रेल विभाग के शीर्ष अधिकारियों से ट्रेनों की ठहराव की मांग की है।
................................
वर्जन
मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ और ट्रेनों का ठहराव के लिए यात्रियों की मांग है जिसका प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
आरबीराम, स्टेशन अधीक्षक, मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन