मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्र (53) निवासी सोहसा, थाना मुंगराबादशाहपुर, शिव शंकर शर्मा (53) निवासी धौरहरा, थाना मुंगराबादशाहपुर और बरसाती (42) निवासी गंगापुर, थाना मछलीशहर के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायलों में राकेश बिंद (32) निवासी नंदापुर, मछलीशहर, प्रणव पांडेय (19), निवासी धौरहरा मुंगरा बादशाहपुर और अजीत यादव (36) निवासी कटाहित खास, मछ्लीशहर शामिल हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें; UP: इकलौते बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंका, सिर पर चोट के निशान; घर से 200 मीटर दूर पड़ी थी लाश
थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और सभी घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।