फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1.50 करोड़ रुपये के फर्जी ऋण वितरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत साल 2012-13 में आवंटित करीब 1.50 करोड़ रुपये का ऋण फर्जी तरीके से वितरण दर्शाकर गबन करने के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने मुख्य आरोपी जोगेंद्र प्रसाद उर्फ योगेंद्र प्रसाद निवासी प्रेमापुर गौराबादशाहपुर को बृहस्पतिवार की सुबह जेसीज चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लाइन बाजार थाने में साल 2015 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ईओडब्ल्यू की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार आरोपी ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक, तत्कालीन कैशियर के साथ मिलकर षड्यंत्र करके बैंक नियमों के खिलाफ जाकर ऋण स्वीकृत कराया। कूटरचित दस्तावेज, धन निकासी फॉर्म तथा लूज चेक पर हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान के आधार पर ऋण की राशि निकाल ली गई। विवेचना के दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें