फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली पुलिस ने आलू व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को रविवार की सुबह महराजगंज रोड स्थित सराय त्रिलोकी मोड़ से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि 10 अक्तूबर की रात बबुरा गांव निवासी आलू व्यापारी राजकुमार गुप्ता को लूटने वाला मुख्य आरोपित हर्षित सिंह निवासी कठार थाना बदलापुर सराय त्रिलोकी मोड़ के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस और लूट के तीन हजार 750 रुपये नकद बरामद किए । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें