फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही केसरी के सिर सजा मिस बादशाहपुर का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। माही केशरी के सिर पर मिस बादशाहपुर का ताज सजा। मंगलवार की शाम को हुए मिस च्वाइस आफ बादशाहपुर प्रतियोगिता में माही केसरी मिस बादशाहपुर, प्रथम रनर अप आराध्या केसरवानी, द्वितीय रनर अप रह चेष्टा साहू व बेस्ट ब्यूटी टाइटल आराध्या गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन

गायत्री पुरम स्थित आशीर्वाद पैलेस में मिस बादशाहपुर प्रतियोगिता का आयोजन युवा डांस एकेडमी की तरफ से किया गया था, जिसमें 40 प्रतिभागियों ने कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। पहले भाग में युवतियों ने भारतीय परिधान साड़ी पहनकर रैंम्प पर कैटवॉक कर अपना परिचय दिया। दूसरे भाग में प्रतिभागियों ने अपना मनपसंद प्रधान पहनकर स्टेज पर लोगों के सामने प्रदर्शन किया।इसके बाद 40 प्रतिभागियों में से 10 को आगे के लिए चुना गया, अंतिम में जजेस च्वाइस राउंड में मिस बादशाहपुर माही केसरी को ट्राफी मुख्य अतिथि सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व न्यू शक्ति कालेज की तरफ से मेडल व उपहार दिया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिया गया। निर्णायक की भूमिका निष्ठा केसरवानी व कलिकन नेगी रही। आयोजक पवन कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजन सिंह, शैलेंद्र साहू, नागेंद्र मोदनवाल, शेखर आनंद पांडे, राजकुमार नेता, रंजीत गुप्ता, अनुपमा साहू, पूजा गुप्ता, सीमा गुप्ता व रामकुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें