फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के दरबार में भक्तों को रेला

Tue, 17 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जिले का चप्पा-चप्पा शिवभक्ति में रम गया। देवालय, शिवालय, मठ और मंदिर हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय और बम-बम भोले के उद्घोष से गूंज उठे। त्रिलोचन महादेव धाम में लगभग एक लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


सुबह शिवालयों में पूजन-अर्चन के बाद आस्थावानों ने शाम को शिव बारात का दीदार किया। तीसरे पहर में गाजे-बाजे, झांकियों के साथ शिव बारात निकाली गई। बारातियों में देवगण तो रहे ही राक्षस, भूत, प्रेत, भालू, बंदर, मदारी, सपेरा और नागा, साधु, औघड़ भी शामिल रहे।


मंगलवार को शिवालयों की भव्य सजावट की गई थी। फूल, माला, बिजली की रंग-बिरंगे झालरों से देवालय जगमगा रहे थे। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर पूरे दिन जारी रहा। हाथ में पूजा की थाली लिए नंगे पांव भक्त मंदिरों की ओर बढ़ते जा रहे थे। शहर के दाऊ जी के मंदिर, उमेशोनाथ, जोगेश्वरनाथ, मैहर देवी धाम में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


 जल और दुग्धाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को प्रिय बेर, धतूरा, भांग, गन्ना, जौ, पान, अबीर, मदार, बेलपत्र अर्पित कर पुण्य अर्जित किया। शिवालयों में रुद्राभिषेक, शिव चालीसा, रुद्र महायज्ञ हुए। महिलाओं एवं पुरुषों ने व्रत रखकर विधि विधान से भोले शंकर की उपासना की। शाम को शहर के दाऊ जी के मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई।



वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव जी दूल्हा के रूप में रथ पर सवार हुए। घर के छज्जे पर खड़ी महिलाओं ने पुष्प वर्र्षा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। दर्जन भर झांकियां बारात की शोभा बढ़ा रहीं थीं। बक्शा संवाददता के अनुसार ऐतिहासिक साईंनाथ मंदिर पर भोर में महाआरती के बाद श्रद्धालुुओं का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें