फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 70 लाख की ऑनलाइन ठगी में दो युवकों ले गई महाराष्ट्र पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। साइबर अपराध के एक बड़े मामले में मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच अलीबाग पुलिस स्टेशन के राजीव कुमार की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर शाहगंज के सबरहद गांव में छापा मारा। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ मुंबई ले गई। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों पर 70 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक युवक मोबाइल गैलरी नाम से मोबाइल की दुकान चलाते हैं। यहां मोबाइल बिक्री, सिम कार्ड जारी करने और रिपेयरिंग का काम होता है। ऑनलाइन ठगी पर आरोपी ने दावा है कि जिस नंबर से फ्राॅड किया गया है वह सिम कार्ड एक लड़के ने खरीदा था। संभवतः उसी सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया। लेकिन मुंबई साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी को सिम कार्ड की बिक्री में संलिप्तता के आधार पर हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पूछताछ की प्रक्रिया मुंबई में जारी है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने दो युवकों को साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। थाने पर इस संबंध में कोई औपचारिक लिखापढ़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें