बाबाजी कुटिया तारापुर स्थित पंचमुंखी हनुमान मंदिर के महंत के चयन को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर में विवाद हो गया।
एक पक्ष के लोगों ने गलत प्रक्रिया से महंत का चुनाव किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महंत के चयन की प्रक्रिया रोक दी।
महंत के चयन के लिए गुरुवार को मंदिर पर कुछ साधु एकत्र हुए थे। प्रक्रिया चल रही थी तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि यह मंदिर अयोध्या छावनी का मंदिर है। इस मंदिर के महंत के चयन के लिए अयोध्या छावनी से साधु आते हैं
और स्थानीय जनता की राय लेकर महंत का चयन करते हैं। दूसरे पक्ष के लोग यह मानने को तैयार नहीं थे। किसी ने सूचना पुलिस को दी तो फोर्स मौके पर पहुंच कर महंत के चयन की प्रक्रिया को रोक दिया।