फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी पंडालों में पूजी गई योग की अधिष्ठात्री महागौरी

विज्ञापन
18- नेवढ़िया क्षेत्र के चकमहनी गांव मे हरिओम दुर्गा समिति द्वारा स्थापित प्रतिमा। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्रि के आठवें दिन रविवार को पूजा पंडालों और देवी मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। योग की अधिष्ठात्री महागौरी की पूजा अर्चना के लिए भोर से भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मां के आठवें स्वरूप का दर्शन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर में मत्था टेका। दोपहर बाद ही पूजा पंडालों में भीड बढ़ने लगी थी। भीड़ से देर रात तक शहर के पूजा पंडाल गुलजार रहे।
विज्ञापन

नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी को कन्या पूजन से पहले महागौरी की पूजा का विधान है। पंडित रजनीकांत द्विवेदी का कहना है कि महागौरी को महागौरी का वर्ण एकदम सफेद है। महागौरी के सभी आभूषण और वस्त्र सफेद रंग के हैं। उन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। महागौरी स्वरूप का दर्शन पूजन करने के लिए मां शीतला धाम चौकिया और मैहर मंदिर के पास भक्तों की भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते किसी तरह की परेशानी न इसे देखते हुए मंदिर परिसर के साथ जगह-जगह पुलिस तैनात रही। सुरक्षा को देखते हुए मां शीतला चौकिया धाम में तो मंदिर से पहले ही तिराहे के पास बड़े वाहनों को रोकर उनकी पार्किंग करा दी गई।
मायाजंली संस्था द्वारा मियापुर में लगाई गई मूर्ति पर लोगों की भीड़ उमड़ रहीं है। अष्टभूजी दुर्गा पूजा समिति कन्हईपुर , श्री महाशक्ति संस्था गोशाला द्वारा स्थापित की गई फल वाली गली में मूर्ति देखने लोग भारी तादात में आ रहे है। कोतवाली चौराहा पर त्याग संस्था, सब्जी मंडी में लगाई गई, अहियापुर, भंडारी स्टेशन, कटघरा, लाइन बाजार, दिवानी तिराहा, शंकरमंडी , वाजिदपुर में प्रतिमाओं को देखने लोगों का ताता लगा रहा। रूहट्टा में नौ कन्याओं द्वारा दो से तीन घंटे तक नौ देवियों के रूप में रहती है। इन्हें देखने दूर - दूर से लोग आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें