फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों को पास करा रहे माफिया

Wed, 14 Jun 2017 12:34 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद भी  जिले में ओवरलोड वाहनों को धड़ल्ले से माफिया पास करा पैसा माफिया वसूल रहे हैं। इनमें गिरोह का एक सरगना सिकरारा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख के परिवार का है। मंगलवार को ओवरलोड दस ट्रक सीहीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े  देखे गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एआरटीओ को दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। थोड़ी देर में ही चालक गाड़ी लेकर निकल गए।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सख्त निर्देश के बावजूद हर रोज 40-50 की संख्या में ओवरलोड ट्रक मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर इलाहाबाद, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर होते जौनपुर और आसपास के इलाकों में आ रहे हैं। इन ट्रकों को पास कराने का जिम्मा लोकल गुंडों ने ले लिया है। चार पहिया लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर यह माफिया ट्रकों के आगे पीछे रहते हैं। इनका एक आदमी एआरटीओ की लोकेशन लेता रहता है।

मंगलवार को नईगंज में एआरटीओ चेकिंग कर रहे थे। इसकी भनक जब माफियाओं को मिली तो उन्होंने ओवरलोड ट्रकों को सीहीपुर पेट्रोल पंप के पास ढाबे पर खड़ा करा दिया। एआरटीओ का कहना है कि बिना पुलिस प्रशासन के सहयोग से इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें