फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 17 से शुरू होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड की परीक्षाएं 17 मई शुरू होंगी। जिले में परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 3072 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। सत्र 2023 की परीक्षा में सेंकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं 17 से 24 मई तक कराई जाएंगी। मदरसा शिक्षा परिषद के कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप और उपस्थिति पत्रक मदरसा पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। सभी मदरसे अपने लाग इन से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। मदरसाें के प्रधानाचार्य प्रवेशपत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद ही छात्रों को जारी करेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश मौर्या ने बताया कि परीक्षा की तैयारी चल रही है। परिषद के निर्देशानुसार ही परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें