फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आग से मड़हा जला, वृद्धा झुलसी, 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बेलासिन गांव निवासी लाल साहब यादव के मढ़हे में बुधवार की रात आग लगने से वहां सो रही महिला झुलस गई और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मामले में पुलिस ने 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने तहरीर में अपने पड़ोसी अमर सिंह, कमल, कुंवर, उधम, करन, अमित, राजेश व भास्कर, चंद्र प्रकाश व 2 अज्ञात पर पुरानी रंजिश को लेकर मड़हे में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार मड़हे में एक तरफ पशु बंधा था और दूसरी तरफ उनके माता-पिता चारपाई पर सोये हुए थे। आग लगाने से उनकी मां झुलस गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मामले में 9 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें