जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय महिला अध्ययन केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए देवकली गांव के पंचायत भवन परिसर में रविवार को महिला चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव ने महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया।