विकास भवन में मदरसा बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों के लिए बैठक करते जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ।
मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 11 से 26 अप्रैल तक संचालित होंगी। परीक्षा में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल के 10158 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होगें। नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर दो सचल दस्ते का गठन किया गया है। परीक्षा केंद्र पर पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेेट तैनात किए जाएंगे। परीक्षा संचालन के लिए केंद्र व्यवस्था एवं मदरसों के प्रधानाचार्य के साथ एक संयुक्त बैठक विकास भवन सभाकक्ष में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह एवं प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में हुई।
बैठक में सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को उनके उत्तर दायित्वों को बताया गया। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर जनपद के अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्य को सहायक केंद्र व्यवस्थापक नामित किया गया है।
बैठक में यह भी बताया गया कि सर सैयद इ. कालेज सबरहद स्थित परीक्षा केंद्र को समाप्त कर दिया गया है। उसके परीक्षार्थी मिर्जा अनवर वेग इंटर कालेज उसरहटा से संबद्ध कर दिया गया है।