जौनपुर। फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में टीपीएल बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। जिसमें मुंगराबादशाहपुर को हराकर मछलीशहर की टीम विजेता बनी। इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मछलीशहर व सुजानगंज के बीच हुआ। इसमें मछलीशहर विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुंगराबादशाहपुर ल मुक्तीगंज के बीच हुआ। इसमें मुंगराबादशाहपुर विजेता रहा। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मछलीशहर की टीम ने 12 ओवर में 106 रन का लक्ष्य दिया, जवाब में उतरी मुंगराबादशाहपुर की टीम निर्धारित ओवर में 96 रन ही बना सकी। पूरे टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट फील्डर जय सिंह यादव रहे। ंमैन आफ द सीरीज संदीप यादव रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएसए डाक्टर गोरखनाथ पटेल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान करके खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला सचिव राकेश यादव ने बताया कि सत्र 2022 का यह आयोजन 17 मार्च से 17 अप्रैल तक चला है। इसमें जनपद के सभी ब्लाकों की टीमें प्रतिभाग कीं।