मां शीतला का साप्ताहिक श्रृंगार के बाद भव्य रूप। स्रोत-पुजारी
धर्मापुर। मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार को दोपहर में माता शीतला का भव्य शृंगार लाल रंग की साड़ी और चुनरी व लाल गुलाब, रजनी, कामिनी, जयमाल, गेंदा, बेला के फूलों से किया गया। बर्फी, मेवा, हलवा, बर्फी, फल का मां शीतला को भोग लगाया गया।
शृंगार के बाद पुजारी शिव कुमार पंडा ने मां शीतला की आरती की। श्रद्धालुओं में भोग प्रसाद भी वितरण किया गया। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि साप्ताहिक शृंगार सोमवार को दोपहर में भव्य तरीके से किया गया।
उन्होंने बताया कि मां के शृंगार के बाद भी काफी श्रद्धालु दर्शन के लिए रुके थे जो शृंगार आरती के बाद अपनी मनोकामना पूर्ण होने का प्रार्थना करते हुए दर्शन किए। सुबह 6 बजे से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव, विजय यादव, सुनील सिंह, अखिलेश यादव आदि सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।