03- आईएमए के अध्यक्ष डा एन के सिंह जफराबाद विधायक को सहायता राशि का चेक सौंपते हुए।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए आइएमए के अध्यक्ष डा. एनके सिंह ने अपनी पत्नी और के नाम से एक लाख का चेक सीएम सहयोग फंड के लिए विधायक जाफराबाद डाक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। उधर विधायक डा. हरेंद्र सिंह अपने बिधान सभा के 5000 गरीबों में मास्क बांटा। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डा. सुभाष सिंह के सहयोग से 5000 औ मास्क विधायक के नेतृत्व में वितरित करने का निर्णय लिया। विधायक ने कहा कि कुल्हनमऊ स्थित नर्सिंग कालेज क्वॉरंटीन करने के लिए तैयार है। आइएमए के सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ हर तरह से अपना योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया अधिकतर चिकित्सक सैनिटाइजर , मास्क एवं ग्लव्ज कि समस्या से जूझ रहे हैं। अगर प्रशासन किसी जगह इनकी उपलब्धता करा दे तो हमें अपना काम करने में आसानी होगी। कहा कि मैं इस महामारी से लड़ने में जूझते हुए अपने सारे चिकित्सक़ों , सहायक चिकित्सा कर्मियों , लाकडाउन का कड़ाई से पालन कराने में जुटे पुलिस के जवानों का आभार ज्ञापित करता हूं जो इस आपदा की घडी में देश की सेवा कर रहे है।