फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एमए-बीएड का छात्र दूसरे की जगह पीईटी देते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में पीईटी केंद्र पर रविवार को दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचे देवरिया जिले के महदेवा सिरसिरा गांव थाना रामपुर कारखाना निवासी संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह एमए-बीएड है और खुद तैयारी कर रहा था। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान आधार कार्ड और पैन कार्ड में अलग-अलग नाम मिलने के साथ ही फोटो का भी मिलान नहीं हो सका। इसके बाद जांच में सच्चाई सामने आ गई। देवरिया निवासी संतोष कुमार, गौतम कुमार के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को उसकी पहचान और दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि युवक ने अपना नाम गौतम कुमार बताया था, जबकि उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड पर संतोष कुमार नाम दर्ज था। इसके अलावा उसकी फोटो भी अभिलेखों में उपलब्ध फोटो से मेल नहीं खा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने भी जांच की। जांच में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने की पुष्टि होने पर युवक को परीक्षा देने से रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। केराकत पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें