गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के चोरसंड गांव में शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के साथ-साथ नेपाल, पंजाब, हरियाणा, वाराणसी समेत अन्य जगहों के पहलवानों ने जोर अजमाया। कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत भाजपा नेता मोहम्मद जैद हिटलर और व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया। पहली कुश्ती में नेपाल के पहलवान लक्की थापा ने हरियाणा के मुन्ना टाइगर को, डीएलडब्लू के मोहित ने गाजियाबाद के नितिन को, पंजाब के विक्की ने सहारनपुर के परवेज को, जौनपुर के गया पहलवान ने दिल्ली के मोंटी को, महराजगंज के शिवम यादव ने वाराणसी के दीपक को, बसवत जौनपुर के रवि ने चौकियां के बिरजू को आसमान दिखाया। करीब एक दर्जन से अधिक कुश्ती बराबर पर छूटी। रेफरी सुभाष पहलवान और लक्ष्मण पहलवान रहे। संचालन लालमन पहलवान ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र जायसवाल, मोहम्मद मतलूब, नौशाद अख्तर , अकसम सिद्दीकी, अबु तालिब सिद्दीकी आदि उपस्तिथ रहे।