फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी डबल ट्रैक इसी साल

Fri, 08 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने गुरुवार को सिटी स्टेशन, जफराबाद और श्रीकृष्ण नगर स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं के साथ रेलवे कालोनी में व्याप्त समस्याको देखा ओैर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियो में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने कहा कि लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग का दोहरीकरण इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। 

जीएम पूठिया विशेष सैलून द्वारा वाराणसी से जफराबाद जंक्शन 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। यहां उन्होंने काम कर रहे गैंगमैनों से पूछा कि जंफर उड़ जाने के बाद क्या करना चाहिए, गैंगमैनो इसका सही जवाब देने पर खुश हुए और टीम को दस हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।

इसके बाद ओवर रेवले ब्रिज होते हुए प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रतीक्षालय कक्ष और विभागीय कालोनियों का निरीक्षण किया। कालोनी में महिलाओं ने जीएम से पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


 जिस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियो को समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। 45 मिनट के निरीक्षण के बाद वह सिटी स्टेशन के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने रेल परिसर में बने गोमती पार्क का लोकार्पण करने के बाद पौधरोपण भी किया।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पेयजल की समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने एक पानी की टंकी स्वीकृत की है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

कहा कि  लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग का दोहरीकरण इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने इसके बाद श्रीकृष्ण नगर स्टेशन का निरीक्ष भी किया। इस दौरान डीआरएम, एके लोहाटी, स्टेशन अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

 जफराबाद रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय चंद पटेल ने उन्हें पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें जफराबाद रेलवे स्टेशन पर वरूणा एक्सप्रेस और साबरमत्ती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव करने की मांग भी की।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सचिन्द्र नाथ त्रिपाठी, मछलीशहर सांसद प्रतिनिधि विजय चंद पटेल, सर्वेश सिंह, प्रमोद बरनवाल, उमाकांत गिरी, इजहार हुसैन, राजकुमार अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, रिंकल मौर्या, आशीष निगम रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें