फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में लखनऊ ने जौनपुर को हराया

विज्ञापन
राजाबाजार स्थित चरियाही मिनी स्टेडियम में आयोजित क़ुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहल? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के मिश्रामऊ करौरा में हरिओम राइसमिल एंड वॉलीबाल क्लब की ओर से रविवार को अंतरजनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई, जिसमें 25 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में लखनऊ की टीम ने जौनपुर को हरा दिया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में कुल आठ टीमें पहुंचीं। सेमी फाइनल का पहला मुकाबला गोरखपुर और जौनपुर के बीच हुआ जिसमें जौनपुर विजेता बना और दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ और रायबरेली के बीच हुआ। इसमें लखनऊ विजेता बना। फाइनल में लखनऊ और जौनपुर की भिड़ंत हुई। लखनऊ की तरफ से खेल रहे श्रेयांश के आक्रमण के सामने जौनपुर की टीम कमजोर पड़ने लगी। एक-एक मैच जीतकर दोनों टीम ने और रोमांच पैदा कर दिया। तीसरे मैच में लखनऊ ने जौनपुर को पराजित कर दिया।
लखनऊ के तरफ से श्रेयांश, रमेश और अब्दुल का प्रदर्शन शानदार रहा। जौनपुर से सतीश यादव और राहुल यादव ने विपक्षियों को बांधे रखा। पुरस्कार का वितरण पूर्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने किया। रेफरी की भूमिका विजय कुमार तिवारी, राजेंद्र यादव, बच्चा सिंह, विकास सिंह ने किया। संचालन गुलाम मुस्तफा ने किया। आयोजक राम राज यादव, योगेश कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह और नितेश यादव ने आए हुए सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें