फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बुधवार को दीवानी कचहरी में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले में वकील जवाहरलाल मिश्र की गोली मारकर निर्मम हत्या होने से नाराज दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान शोक सभा आयोजित कर घटना की निंदा की। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 
विज्ञापन


अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आए दिन उनकी हत्या हो रही है। जिससे अधिवक्ता अपने सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं उनके परिवार वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके उनके सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पुलिस कार्यवाही करने की बजाय चुप्पी साधे पड़ी हुई है।

 जिले में ही छह माह के अंदर कई अधिवक्ताओं की हत्या हो गई है। उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। साथ ही प्रतापगढ़ के अधिवक्ता के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मंत्री जयप्रकाश सिंह, रमेशचंद्र पाल, बृजेश सिंह, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण सिंह सोलंकी, सत्येंद्र कुमार सिंह, मंगला सिंह, तरुण तिवारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश दुबे, शैलेश कुमार मिश्र व राकेश कुमार द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें